ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

बिहार : कोरोना की चपेट में आये SP, पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेशन में गए पुलिस कप्तान

27-Apr-2021 04:12 PM

SHEIKHPURA : बिहार में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है. राजधानी पटना के अलावा अन्य जिलों में भी संक्रमण की रफ़्तार तेज होते जा रही है. ताजा मामला शेखपुरा जिले की है, जहां पुलिस कप्तान कार्तिकेय के शर्मा कोरोना की चपेट में आ गए हैं. शेखपुरा के सिविल सर्जन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया एसपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. 


शेखपुरा जिले में दर्जनों नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. जिसमें जिले के पुलिस कप्तान कार्तिकेय के शर्मा भी शामिल हैं. शेखपुरा के सिविल सर्जन ने बताया कि एसपी कार्तिकेय के शर्मा को कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं. हालांकि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसके कारण एसपी को होम आइसोलेशन में रखा गया है. उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है. 


एसपी के कार्तिकेय के शर्मा  परिवार के लोगो के साथ उनके गोपनीय और कार्यालय में काम करने वाले दूसरे कर्मियों के सैंपल की जांच की गई है, जिसमें सभी निगेटिव पाये गये हैं. एसपी के अलावा शेखपुरा नगर परिषद का प्रधान लिपिक सहित दो कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं. बताया जा रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर तमाम उपाए किये जा रहे हैं. शेखपुरा जिला में फिलहाल 461 एक्टिव केस 461 हैं,  इसमें 423 लॉग होम आइसोलेशन में हैं.