ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार के सबसे बड़े कोरोना कैरियर को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, कोरोना...

बिहार के सबसे बड़े कोरोना कैरियर को आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी, कोरोना निगेटिव हो चुका है नालंदा का शख्स

22-Apr-2020 07:23 AM

PATNA :  बिहार के सबसे बड़े कोरोना कैरियर नालंदा वाले शख्स की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है. जिसके बाद बुधवार को एक्सरे कराने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जा सकती है. अभी उसे रिकवरी जोन में रखा गया है. 

दुबई से आए इस शख्स के संपर्क में आने से अब तक 26 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें पटना के सुल्तानगंज इलाके में रहने वाला उसका ससुर भी शामिल है. लेकिन 26 लोगों में कोरोना फैलाने वाले इस शख्स की दोबारा रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है.


बिहारशरीफ से लगातार कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं. युवक के चेन को हर रोज खंगाला जा रहा है और इसकी चेन हर रोज बढ़ जा रही है. दुबई से आए युवक के संपर्क में आने वाले 3 परिजन अगले दिन ही कोरोना पॉजिटिव गए थे . जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी. शख्स के मोहल्ले को सील कर दिया गया था. वह जितने भी लोगों के कॉन्टैक्ट में रहा था, सबकी जांच की गई. जिसके बाद पता चला कि युवक के परिवार के लोग के साथ ही एक इलाज करने वाले एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव हैं. वहीं युवक के संपर्क में आने वाले डॉक्टर के 17 परिजन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.