ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
18-Mar-2021 09:11 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : गुरूवार को बिहार के सासाराम में जंगली फल खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए. जंगली फल खाने से बीमार सभी बच्चे बलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्टूडेंट्स बताये जा रहे हैं. बीमार बच्चों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.
घटना रोहतास जिले के सासाराम की है, जहां नासरीगंज के बलिया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया में पढ़ने वाले 40 बच्चे जंगली जहरीला फल खाने से बीमार हो गए. बताया जाता है कि स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे घर के लिए निकले थे. इसी दौरान रास्ते में कोई जंगली फल खा लिया. जिसके कारण 40 बच्चे उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया गया.
बीमार 28 बच्चों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है. वहीं अन्य बच्चों को पीएचसी नासरीगंज भेजा गया है. बच्चों का इलाज कर रहे डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है तथा बच्चे होश में हैं.