ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : 6 शिक्षकों को सरकार ने किया सस्पेंड, गलत तरीके से वेतन लेने का आरोप

24-Oct-2021 11:04 AM

SASARAM : बिहार के सासाराम में नौहट्टा प्रखंड अंतगर्त विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 6 शिक्षकों को सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. ये टीचर्स भवनाथपुर, जयंतीपुर और मधुकुपिया विद्यालय में तैनात थे. इनके ऊपर अनधिकृत रूप वेतन की राशि निकालने का आरोप है. इनके ऊपर तथ्यहीन स्पष्टीकरण देने का भी आरोप है.


नौहट्टा के  प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनुराग आदित्य ने यह कार्रवाई की है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के आदेश पर बीडीओ ने शिक्षकों को निलंबित किया है.इन शिक्षकों पर अनधिकृत रूप वेतन की राशि निकालने का आरोप है. जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नौहट्टा प्रखंड के विद्यालयों की जांच की गयी थी.


भवनाथपुर विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र दूबे ने 85365 रुपए, अशोक ने 55554 रूपये, प्रभात कुमार पर 52458 रूपये, माध्यमिक विद्यालय जयंतीपुर के शिक्षक पवन बहादुर ने 77532 रुपये अनधिकृत रूप से निकासी किया है. मधुकूपीया के धर्मेन्द्र व विनोद तथ्यहीन स्पष्टीकरण दिए हैं.