ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी

Home / news / बिहार के अस्पतालों में ओपीडी का समय बढ़ा, अब शाम 4 बजे तक...

बिहार के अस्पतालों में ओपीडी का समय बढ़ा, अब शाम 4 बजे तक होगा इलाज

24-Oct-2021 07:26 AM

PATNA : बिहार के सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का टाइम टेबल बढ़ा दिया है। राज्य में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक अस्पतालों में टेलीमेडिसिन ओपीडी संचालित होगा। इसके माध्यम से डॉक्टर मरीजों को चिकित्सकीय सलाह देंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि ई संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का विस्तार कर दिया गया है। अब ई संजीवीनी डॉट इन व ई संजीवनी ओपीडी की सेवाएं सप्ताह में 6 दिन उपलब्ध रहेंगी।


मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पहले ई-संजीवनी इन के माध्यम से सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार और ई संजीवनी ओपीडी के माध्यम से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को यह सुविधा मिलती थी। 


विभाग के नए फैसले के मुताबिक अब इन दोनों माध्यमों से सेवाएं सोमवार से शनिवार तक मिलेंगी। सेवा की कार्यावधि सुबह 9 से बढ़ाकर 4 बजे तक कर दी गयी है, जबकि पहले 2 बजे तक यह सेवाएं मिल रही थीं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग दूरदराज के इलाकों में रहने वालों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करा रहा है।