जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर करप्शन केस में फंसे 'अधीक्षण अभियंता' की बंद फाइल फिर खुलेगी, पत्नी-परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति और 1976 के पत्र को आधार बनाकर बच निकलिए...अब यह नहीं चलेगा, पढ़ें.... CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें
02-Nov-2024 07:51 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा सरकार आए दिन करती है। लेकिन कभी मरीज का इलाज सफाई कर्मी करते नजर आते है तो कभी सुरक्षा कर्मी। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का जहां सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और नर्स के रहते गार्ड मरीज की ट्रेसिंग करते नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल पीएचसी का गार्ड सड़क दुर्घटना में घायल अधिवक्ता का इलाज करते नजर आ रहा है वही इस वीडियो के सामने आने की बाद एक बार फिर हाइटेक हेल्थ सिस्टम की पोल खुल गई है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि सड़क दुर्घटना में घायल एक अधिवक्ता मुसहरी थाना क्षेत्र के विंदा निवासी सुशील कुमार अपना ईलाज कराने मुसहरी पीएचसी में पहुंचते है जहा पीएचसी के गार्ड द्वारा उनका इलाज़ किया जा रहा है। जिसका वीडियो वहां खड़े किसी व्यक्ति ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सूत्रों की माने तो वायरल वीडियो मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी पीएचसी का बताया जा रहा है। एक तरफ सरकार स्वास्थ्य विभाग को हाईटेक बनाने की बात करती है तो वही दूसरी तरफ हाईटेक स्वास्थ्य विभाग की जो तस्वीर सामने आई है। उसमें मरीज के इलाज के लिए यदि डॉक्टर नहीं है तो गार्ड भी इलाज कर सकता हैं। वायरल वीडियो 20 अक्टूबर की बताई जा रही है अब देखना होगा कि स्वास्थ्य महकमा में इस तरह का अजीबोगरीब कारनामा पर क्या कुछ बयान आता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब डॉक्टर और नर्स की जरूरत नहीं निजी सुरक्षा गार्ड के भरोसे ही सरकारी अस्पताल बिहार में चल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह का कमेंट्स कर रहे हैं।