बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
02-Jul-2021 08:33 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : इस वक्त एक ताजा बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है. बारिश के पानी में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई है. बच्चियों की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. जिला प्रशासन की ओर से आपदा कोष से मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है.
घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की है. यहां शादीपुर पंचायत अंतर्गत एक ईंट भट्ठा चिमनी के समीप जमे पानी मे डूबकर चार सहेलियों की मौत हो गयी. इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम में चार बच्चियां बकरी चराने के लिए चौर में गयी हुई थी. इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वो चिमनी के पास के गढ्ढे में जमे बारिश के पानी मे डूबने लगी.
यह देख कर अन्य तीनों सहेलियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन बारी -बारी से तीनों सहेलियां भी उसी गढ्ढे में डूब गई. बाद में उसी चौर में लोगों ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी।तब काफी संख्या में ग्रामीण और मृतक लड़कियों के परिजन चौर में पहुंचे और काफी प्रयास के बाद सभी बच्चियों के शव को गढे से बाहर निकाला गया.
इस दर्दनाक हादसे में लक्ष्मी कुमारी उम्र 15 वर्ष पिता राजेंद्र दास,रूपम कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता महेंद्र सहनी,मधुमाला कुमारी उम्र 13 वर्ष पिता स्वर्गीय कैलाश दास और हीरामणि कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता सुरेन्द्र दास की मौत हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही खानपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी राजन कुमार दिवाकर स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है.
सरकार की तरफ से सभी मृतकों के परिजनों को आपदा कोष से चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने का एलान किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार और मातम का माहौल कायम हो गया है.