Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
03-Jun-2020 04:56 PM
PATNA : चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रभाव को देखते हुए बिहार में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अरब सागर में कम दबाब के के क्षेत्र के कारण चक्रवाती तूफान निसर्ग के प्रबल होने की आशंका है. जिसे देखते हुए बिहार के सभी जिलों में मेघ गर्जन और आंधी का अलर्ट जारी किया है. सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. खासकर बिहार के अरवल, जहानाबाद, सीवान, छपरा, बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में तेज आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है.
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तट पर निसर्ग बुधवार को पहुंचेगा और इसे पार कर जाएगा. अरब सागर में उठने वाले समुद्री तूफान का असर बिहार में भी दिखाई दे सकता है. इससे प्रदेश के उत्तर-पूर्व और पश्चिम हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं. 5 जून तक 28 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तेजी से पारा चढ़ने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और उमस भरी गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार कि बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए स्ट्रीम लाइन जा रही है. इसके साथ ही बिहार में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा जिससे तापमान में वृद्धि होगी.
इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है और 13 से 15 जून के बीच इसके बिहार पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक बिहार के सभी जिलों में मानसून की बारिश होगी. गौरतलब है कि पहले ये अनुमान लगाया गया था कि मानसून 8 जून को बिहार पहुंच जाएगा, लेकिन केरल तट पर मानसून पहुंचने में हुई चार से पांच दिनों की देरी के कारण इसके बिहार पहुंचने की तारीख़ 13 जून के बाद की हो गई है.
पटना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 जबकि न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इस दौरान उत्तर-पूर्व की तरफ 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और आर्द्रता बढ़कर 68 फीसदी तक पहुंच गई. बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा.