गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
23-Aug-2020 07:22 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है. कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बाद सोमवार को आगोग की बैठक होने वाली है. इस अहम बैठक में सभी जिलों के डीएम हिस्सा लेंगे. इस दौरान कई अन्य अफसर भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे.
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास राज्य के सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे. इस अहम बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे. इस बैठक में चुनाव से जुड़े सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की जाएगी. बताया जा रहा है कि डीएम के अलावा इस बैठक में सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, सभी उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग के सभी वरीय अधिकारी भी शामिल होंगे.
उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग में ईवीएम की जांच, ईवीएम की सुरक्षा, मतदाता सूची में नाम अंकित किये जाने, सभी बूथों को चिन्हित करने के बाद वहां उपलब्ध सुविधाओं का आकलन, चुनावी सभाओं को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तैयारी, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा व कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.
उधर दूसरी ओर, बिहार के 68 दागी अफसर और कर्मियों की सूची जारी कर इन्हें बिहार विधानसभा चुनाव कार्यों से अलग रखने का निर्देश दिया है. जिला निर्वाचन अधिकारियों से आयोग ने इनकी वर्तमान तैनाती की जानकारी भी मांगी है. पिछले विभिन्न चुनावों में संदिग्ध गतिविधि और लापरवाही के आरोपित राज्य के इन कर्मियों परकार्रवाई की गई है.
चुनाव आयोग के निर्देश पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रंजीता ने इन दागी अफसरों व कर्मियों की सूची जारी की है. आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से पूछा है कि वर्तमान में ये कहां तैनात हैं. यदि इनमें से किसी को आयोग के संज्ञान में लाए बिना दोषमुक्त करार दिया गया है तो इसकी जानकारी भी चुनाव आयोग को दी जाए. चुनाव आयोग ने दागी बताए गए सभी अफसर व कर्मियों को चुनाव कार्य से अलग रखने का निर्णय लिया है.