ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Nov-2024 03:00 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे है मिठाईया खिला रहे हैं। वही आतिशबाजी भी कर रहे हैं।
इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी जीत गई है। दीपा मांझी ने आरजेडी के प्रत्याशी रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हरा दिया है वही तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने भी जीत दर्ज करायी है। विशाल प्रशांत 10 हजार से ज्यादा वोट से माले प्रत्याशी को पराजित कर दिया है।
वही बेलागंज से जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने भी जीत दर्ज करायी है। मनोरमा देवी ने आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हरा दिया है। वही रामगढ़ में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह जीत गये हैं। रामगढ़ में बसपा के सतीश सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे जबकि आरजेडी के अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे। बिहार के चारों विधानसभा उपचुनाव में सबसे खराब हालत प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की रही है। तीन जगह पर पीके की पार्टी तीसरे नंबर और एक जगह पर चौथे नंबर पर रही।
विधानसभा के इन चार सीटों पर जब उपचुनाव हो रहा था तब कहा जा रहा था कि यह 2025 का सेमिफाइनल है इसमें ही पता चल जाएगा की बिहार की जनता का क्या रुख निकलकर सामने आया है। लेकिन बिहार की जनता ने एनडीए पर विश्वास जताया है। यही कारण है कि सभी चार सीटों पर एनडीए ने जीत का झंडा लहराया है। एनडीए की इस बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, अबीर गुलाल लगाकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।