ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Aug-2021 04:00 PM
PATNA : बिहार के रोहतास जिले में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी है. किसी धारदार हथियार से हत्या कर शव को फेंका गया है. पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.
वारदात रोहतास जिले के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र की है. यहां मटियाव गांव के सुअरमनवा टोला में एक युवक की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक की पहचान मटियाव गांव के रहने वाले राजकुमार यादव के बेटे साकेत कुमार यादव उर्फ पिंटू (35) के रूप में की गई है. साकेत के घर से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर उसकी लाश मिली है.
यदुनाथपुर के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि एक युवक की हत्या कर उसकी डेड बॉडी फेंकी गई है. पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ली. उसके बाद पुलिस अभिरक्षा में बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.
थानेदार के मुताबिक प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उक्त गांव के लोगों से आपसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है. लेकिन ग्रामीण दबे आवाज़ से बताते हैं कि मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है. पुलिस इस एंगल से भी इस केस की जांच कर रही है.