ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिहार के राकेश और फ्रांस की मैरी की धूमधाम के साथ हुई शादी,...

बिहार के राकेश और फ्रांस की मैरी की धूमधाम के साथ हुई शादी, विदेशी बहू को देखने के लिए घर पर लगा तांता

22-Nov-2021 01:59 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में अपने प्रेमी को जीवन साथी बनाने के लिए फ्रांस के पेरिस में रहने वाली एक युवती सात समंदर पार कर प्रेमी के गांव आई हैं। रविवार की रात जब दोनों की शादी हुई तो देसी दूल्हा और विदेशी दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हिन्दू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी संपन्न होने के बाद अगले दिन सोमवार को भी विदेशी दुल्हन को देखने के लिए घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है।


यह अनूठी शादी भगवानपुर कटहरिया में हुई जहां रामचंद्र साह के पुत्र राकेश कुमार ने पेरिस की रहने वाली बिजनेसमैन मैरी लोरी हेरल के साथ सनातन परंपरा के अनुसार विवाह रचाया। सात समंदर पार से विवाह करने के लिए ना सिर्फ लड़की आई थी बल्कि लड़की के परिजन भी साथ आए थे। अगले सप्ताह फिर दूल्हा और दुल्हन विदेश लौट जाएंगे।


लड़के के पिता रामचंद्र साह ने बताया कि उनका बेटा राकेश दिल्ली में रहकर देश के विभिन्न हिस्सों में टूरिस्ट गाइड का काम करता था। इसी दौरान करीब छह साल पहले उसकी दोस्ती भारत घूमने आई मैरी के साथ उसकी मुलाकात हुई। भारत से अपने देश जाने के बाद दोनों की बातचीत कब प्रेम प्रसंग में बदल गई किसी को पता नहीं चला। 


इसके बाद करीब तीन साल पहले राकेश भी पेरिस चला गया और वहां मैरी के साथ मिलकर पार्टनरशिप में कपड़ा का व्यवसाय करने लगा। कपड़ा का व्यवसाय करने के दौरान दोनों का प्रेम-प्रसंग प्रगाढ़ होता गया। इसकी जानकारी जब मैरी के परिजनों को लगी तो दोनों की शादी के लिए परिजन राजी हो गये। 


पहले पेरिस में ही शादी का प्लान बना लेकिन मैरी को भारतीय सभ्यता और संस्कृति इतना पसंद था कि उसने भारत आकर अपने होने वाले पति के गांव में शादी करने का प्लान बनाया। इसके बाद मैरी अपने माता-पिता एवं राकेश के साथ गांव पहुंची जहां रविवार की रात भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी संपन्न हुई। विदेशी दूल्हन को देखने के लिए घर पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है। दूल्हा दुल्हन की जोड़ी को देख परिवार के सभी सदस्य खुश हैं और दोनों का जिन्दगी में खुशियां इसी तरह बनी रहे इसका आशीर्वाद दे रहे हैं। 


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image


news image