ब्रेकिंग न्यूज़

गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी

Home / news / बिहार के पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की जयंती, चिराग पासवान ने दी...

बिहार के पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री की जयंती, चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि, बोले..उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे

21-Sep-2021 10:14 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री का जयंती मनायी गयी। पूर्व सीएम के 107वीं जयंती के मौके पर पूर्णिया के बैरगाछी स्थित उनके आवास जमुई सांसद चिराग पासवान पहुंचे। जहां दिवंगत भोला पासवान शास्त्री के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।


इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के साथ उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के संबंध काफी घनिष्ठ थे। उनलोगों की विचारधारा दलित समुदाय के प्रति उत्थान की ओर थी। 


आज चिराग पासवान उनके घर पर भोजन करेंगे और रात्रि विश्राम भी करेंगे। चिराग ने कहा कि यहीं से भोला बाबू की राजनीति की शुरुआत हुई थी। ऐसा माना जा रहा है कि चिराग नए सिरे से राजनीति शुरू कर रहे हैं। ऐसे में यहां से उन अनुभूति को प्राप्त कर वे आगे बढेंगे। 


चिराग ने कहा कि सादगी भरा जीवन और इमानदारी के लिए भोला पासवान शास्त्री जी जाने जाते थे। मेरे नेता आज होते तो वे जरूर आते आज उनकी अनुपस्थिति में मैं यहां मौजूद हूं। जिस तरीके से दोनों नेता ने संघर्ष किए। समाज के दलित शोषित पिछड़े वर्ग को कैसे मुख्य धारा में जोड़ा जाए इसे लेकर काम किये। इसे लेकर आज परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगे। आने वाले समय में क्या-क्या काम अधूरे रह गये हैं उसे लेकर वे आगे की रणनीति तैयार करेंगे। 


गौरतलब है कि भोला पासवान शास्त्री बिहार के पहले दलित मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ 3 बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। अपने मुख्यमंत्री काल में उन्होंने साधारण जीवन व्यतीत किया। 

news image

news image

news image