Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
09-Sep-2021 12:56 PM
PATNA : राजधानी पटना के राजीवनगर-दीघा में सरकार के अधिग्रहण 1024 एकड़ में वर्षों से हजारों लोग घर बनाकर रह रहे हैं. घर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बिहार राज्य आवास बोर्ड (मुख्यालय) ने 10 सितंबर को नोटिस दिया हैं. इसको लेकर जहां आम जनता में आक्रोश है. बुधवार को दीघा विधायक डाक्टर संजीव चौरसिया के नेतृत्व में रोड नंबर एक राजीव नगर से लेकर रोड नंबर 23-24, घोड़ा दौड़, जय प्रकाश नगर से बीरकुंवर सिंह चौक तक जान आक्रोश मार्च निकाला गया.
इस आक्रोश मार्च में हजारो लोगों की भागीदारी रही. दीघा विधायक डाक्टर संजीव चौरसिया ने कहा कि लगातार उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद इस समस्या के समाधान के लिए संघर्ष समिति के शिष्टमंडल से अपने पदाधिकारियों से और हमसे बातचीत कर हल करना चाहते हैं. हाल ही में गलत तरीके से गिरफ्तार राघवेनदर के मामले पर सिनियर एस पी के साथ उप मुख्यमंत्री बैठक करने जा रहे हैं. सेवा निवृत एस पी कुमार अमर सिंह के नोटिस पर किसी प्रकार की कारवाई नहीं की जाएगी.
विधायक संजीव चौरसिया ने आगे कहा कि इमानदारी पूर्वक उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद इस समस्या के निदान करने की दिशा में जा रहे हैं. लेकिन भ्रष्ट पदाधिकारी इसमे रोड़ा बन कर कड़ा हो जाते हैं. कैम्प पर नियुक्त अफसर और स्थानीय पुलिस की गलत कमाई बंद हो जाएगी. इस दौरान विशाल सिंह ने कहा कि अब थाना और आवास बोर्ड की मनमानी नहीं चलेगी.
संघर्ष समिति के अध्यक्ष नाथ सिंह ने कैम्प पर नियुक्त अफसर और स्थानीय पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि गलत तरीके से दोहन और सोशन करना बंद करो नहीं तो खामयजा भुगतने के लिए तैयार रहो. इस मार्च को संवोधित करने वालों में विरेन्द्र सिंह,लालटुना झा,विशाल कुमार सिंह , विजय सिंह, आर सी सिंह, प्रदीप कुमार झा,अमोद दता, भानू यादव, बीणु राय, चन्द वंशी सिंह मुखिया जी,सतेनदर सिंह, संजय सिंह, रामेश्वर प्रसाद, विरेन्द्र कुमार, ममता देवी, बिन्दी देवी,मनोज सिंह ,मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सहित कई लोग मुजूद थे.