Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
20-Aug-2021 08:53 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. आपसी अदावत में बदमाशों ने घर पर चढ़कर आपराधिक छवि के एक शख्स का मर्डर कर दिया है, जिसके ऊपर हत्या का आरोप था और वह पहले भी मर्डर केस में जेल जा चुका था. इस घटना के बाद पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है.
वारदात राजधानी पटना के सिटी इलाके की है. यहां आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़ की मंडी इलाके में देर रात बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जो हत्या के केस में आरोपी था. मृतक की पहचान जगलाल चौधरी उर्फ जग्गू चौधरी (40) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घर के पास ही बाइक सवार तीन अपराधियों ने इसे मार गिराया.
इस घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि रात में जग्गू घर से बाहर टहल रहा था. कुछ ही देर बाद गोली की आवाज सुनकर वे लोग बाहर निकले तो देखा कि खून से लथपथ जग्गू सड़क पर गिरा है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है. घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी अमित शरण ने बताया कि मृतक हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका है. वह अपराधी प्रवृति का था.
आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले नहर पर इलाके में हुई हत्या मामले में जगलाल नामजद था. संभव है कि आपसी अदावत में ही उसकी हत्या की गई है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा है.