ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम

बिहार में बाढ़ से नए इलाकों में आफत, कई नदियां उफान पर

बिहार में बाढ़ से नए इलाकों में आफत, कई नदियां उफान पर

11-Jul-2021 07:19 AM

PATNA : उत्तर बिहार की कई नदियां लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही  हैं। इन नदियों में आए उफान की वजह से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दायरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ का पानी अब उत्तर बिहार के कई जिलों में नए इलाके के अंदर फैल चुका है। गंगा, बूढ़ी गंडक, बागमती समेत राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। इसके कारण हालात बिगड़ गए हैं।


बाढ़ की वजह से पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर जिलों में सड़क पर अब पानी चढ़ने लगा है। जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दरभंगा में भी कुछ इलाकों के अंदर बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह हो गई है। यहां हनुमान नगर में बाढ़ से 14 पंचायतें प्रभावित हो गई हैं। बूढ़ी गंडक में उफान की वजह से मुजफ्फरपुर शहर के तटवर्ती मोहल्लों के साथ-साथ कांटी और मीनापुर में भी लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। मीनापुर में बूढ़ी गंडक का पानी सड़क पर चढ़ गया है जिसके कारण शिवहर स्टेट हाईवे पर गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। मीनापुर में अगर जलस्तर और ऊपर गया तो यहां ब्लैकआउट का खतरा है। क्योंकि बनघारा पावर सब स्टेशन में तेजी के साथ पानी प्रवेश कर रहा है।



उधर मुजफ्फरपुर के कांटी में बूढ़ी गंडक के दक्षिणी तटबंध के किनारे कटाव और पानी के रिसाव से गांव वाले परेशान हैं। अगर जल्द ही बांध की मरम्मत नहीं की गई तो तटबंध टूटने का खतरा है। अधिकारियों ने तटबंध का निरीक्षण भी किया है और इसकी मरम्मत का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया गया है। उधर बेतिया और नरकटियागंज मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है जिसकी वजह से आवागमन ठप है। सिकरहना नदी में उफान की वजह से यह हालत खराब हो गई है। वाल्मीकि नगर बराज से गंडक नदी में 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिसकी वजह से नए इलाकों में पानी घुसा है। मोतिहारी जिले में भी बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से अरेराज प्रखंड के कई पंचायतों में गांव के अंदर पानी घुसा है। गोविंदगंज समेत अन्य गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है जबकि सुगौली में भी कुछ इलाकों के अंदर पानी घुसा है। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण वहां हालात खराब हुए हैं। सीतामढ़ी में बागमती दो जगहों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जबकि दरभंगा में बागमती नदी के जलस्तर में इजाफा हुआ है।