Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
25-Aug-2021 11:18 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : बिहार के नवादा में पुलिस लाइन में जबरदस्त बवाल हुआ है. आपस में भिड़े पुलिसवाले ने एक दूसरे को पटक-पटककर मारा है. पुलिसवालों के बीच हुई इस मारपीट की घटना में कई सिपाहियों का सिर फट गया है. कई अन्य पुलिसवालों को भी गंभीर चोटे आई हैं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लाठी-डंडे से लैश पुलिसवाले एक दूसरे को मारते-पीटते देखे जा रहे हैं.
घटना नवादा जिले के सदर थाना इलाके की है. पुलिस लाइन में सिपाही आपस में भिड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव के दौरान यह घटना हुई है. चुनाव में खड़े दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है. जिसमें आधा दर्जन से अधिक सिपाही घायल हो गए हैं. घायल सिपाहियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बहुत सारे लोग सिविल ड्रेस में दिख रहे हैं. कई पुलिसकर्मी और जिले के सीनियर अफसर भी नजर आ रहे हैं. कई लोगों के हाथों में लाठी-डंडे देखे जा रहे हैं. आपस में सिपाहियों को एक दूसरे को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते भी सुना जा रहा है. ये पुलिसवाले रोड पर भी एक दूसरे को खदेड़ते और दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे नवादा के अभियान एएसपी और डीएसपी भी इनकी लड़ाई छुड़ाने में काफी देर तक नाकाम रहे. सीनियर अफसर लाउडस्पीकर के माध्यम से सिपाहियों को रोकने का प्रयास करते रहें लेकिन पुलिसकर्मियों ने अधिकारी की एक न सुनी और वे एक दूसरे पर लात-जूता बरसाते रहें.

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव के बाद बैलेट बॉक्स को जमा कराते ही यह बवाल शुरू हुआ. चुनाव में खड़े हुए एक पक्ष ने चुनाव पर्यवेक्षक संदीप यादव पर पक्षपात का आरोप लगाया. इस बीच माहौल काफी गर्म हो गया है और पुलिस के जवान आपस में भिड़ गए.
चुनाव पर्यवेक्षक संदीप कुमार का कहना है कि एक पक्ष के द्वारा चुनाव के दौरान लगातार बाधा पहुँचाई जा रही थी. लोगों को उकसाया भी जा रहा था. कुछ बैलेट पेपर भी फाड़ दिए गए. जिसके कारण चुनाव को रोक देना पड़ा. फिलहाल वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्स को अधिकारियों की मौजूदगी में जमा करा दिया गया है. मामले को भी शांत कराया दिया गया है.