ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: कांग्रेस में सिरफुटौव्वल ! सदाकत आश्रम गेट पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी के बैनर-पोस्टर फाड़े गए, आरोप बड़े नेता के समर्थकों पर ही...

बिहार: घर से भागकर लड़की ने रचाई शादी, CM नीतीश से लगाई सुरक्षा की गुहार, बोली.. बाप-भाई से जान को ख़तरा है, बचा लीजिये सर

बिहार: घर से भागकर लड़की ने रचाई शादी, CM नीतीश से लगाई सुरक्षा की गुहार, बोली.. बाप-भाई से जान को ख़तरा है, बचा लीजिये सर

14-Jul-2021 01:08 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में एक लड़की ने घर से भागकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है. शादी के बाद नवविवाहित जोड़े का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़े बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की तहकीकात में जुट गई है.


घटना नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र की है. यहां बरदाहा बाजार की रहने वाली रागनी कुमारी गया जिले के मगध कॉलनी थाना के मगध मेडिकल इलाके में रहने वाले विष्णु दयाल के नेते मनीष कुमार से शादी रचा ली है. बताया जा रहा है कि बीते 2 जुलाई को दोनों गया कोर्ट और एक मंदिर में अंतरजातीय विवाह कर ली.


शादी के बाद मनीष कुमार के घर पहुंची रागनी अपनी शादी की बात अपने माता-पिता और परिजनों को वीडियो कॉल पर बताई. बेटी की शादी बात सुन परिजनों ने सिरदला थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई और युवक के खिलाफ शिकायत की. जब पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो पता चला कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है. पुलिस को पता चला कि लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं. लड़की ने पुलिस को कोर्ट मैरिज और बालिग होने का सबूत भी दिया.


जब पुलिस ने इस मामले से अपना हाथ पीछे खिंच लिया तो लड़की के परिजन उसके ससुराल पहुंचे. उन्होंने दोनों को जान से मारने की धमकी दे दी. परिवार वालों की ओर से मिली धमकी के बाद लड़का और लड़की ने मोबाइल में एक वीडियो रिकार्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में लड़की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जान की सुरक्षा की गुहार लगा रही है. 


लड़की का कहना है कि उसके घरवाले रोज उसे और उसके पति को धमकी दे रहे हैं कि दोनों को जान से मार देंगे. या फिर लड़की का अपहरण कर लेंगे और फिर मर्डर में रिपोर्ट दर्ज करा देंगे. वायरल वीडियो में लड़की ने पिता, भाई और मामा से जान-माल का खतरा बताया है.