ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / सड़क हादसे में हम नेता के बेटे की दर्दनाक मौत, घर में मचा...

सड़क हादसे में हम नेता के बेटे की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

22-May-2021 09:58 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : एक भीषण सड़क हादसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. बेटे की मौत के बाद हम नेता के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से कुचले जाने के बाद हम नेता के बेटे की मौत हुई है.


घटना नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र की है, जहां भदसेनी गांव स्थित हाई स्कूल के पास एक भीषण रोड एक्सीडेंट में हम नेता कपिल देव मांझी के बेटे शंभू मांझी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हम नेता का बेटा बाराती गया था. बारातियों को लेकर लौटने के दौरान यह घटना हुई. जिस ट्रैक्टर से बरात गई थी, उसी ट्रैक्टर से कुचले जाने के बाद  शंभू मांझी ने दम तोड़ दिया. 


परिजनों का कहना है कि शंभु शुक्रवार को गया जिला अंतर्गत मालती-दरियापुर गांव बाराती गया था.  बारात से लौटने के क्रम में भदसेनी गांव स्थित हाई स्कूल के समीप रुक गया और गांव के ट्रैक्टर-टेलर का इंतजार करने लगा. जब ट्रेक्टर आते देखा तो वह रुकवाना चाहा लेकिन ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसी के चपेट में आ गया.


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. आरोपियों की तलाश में छापेमारी चल रही है.