गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Apr-2021 08:53 PM
NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले से एक और ऐसी घटना सामने आई है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल नालंदा में यौन शोषण का एक दोषी बिहार इंटर की परीक्षा में फर्स्ट आया है. उसकी योग्यता को देखते हुए जज ने आगे की पढ़ाई कराने का आदेश दिया है. साथ ही उस युवक को सजा की शर्तों में विशेष छूट दी गई है.
मामला नालंदा जिले का है, जहां यौन शोषण के मामले में जेल में बंद एक दोषी को सजा की शर्तों में विशेष छूट दी गई है. दरअसल यह छूट उसे पढ़ाई के कारण मिला है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक इंटर परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद जज ने इस युवक को पटना विशेष गृह नहीं भेजने का निर्देश दिया है. जज के इस सराहनीय फैसले के बाद यह युवक बिहारशरीफ के पर्यवेक्षण गृह में रहकर ही अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर करेगा.
गौरतलब हो कि पिछले साल ही मई महीने में कोरोना काल के दौरान किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्र ने एक नाबालिग का यौन शोषण करने के मामले में दोषी पाए गए दो किशोरों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई थी. शेष सजा काटने के लिए दोनों को बिहारशरीफ पर्यवेक्षण गृह से पटना विशेष गृह भेजे जाने का प्रावधान है.
हालांकि किशोर की प्रतिभा को देखते हुए जज ने उसके बेहतर भविष्य के लिए उसे बिहारशरीफ पर्यवेक्षण गृह में रहने की इजाजत दे दी है. साथ ही बीएससी की पढ़ाई जारी रखने की छूट दे दी. जज ने किशोर के आग्रह पर पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक को उसका दाखिला नालंदा कॉलेज में कराने और कोर्स बुक, कॉपी, कलम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.