ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: मिठाई चोरी में पकड़े गए बच्चे को कोर्ट ने किया रिहा, जज ने कहा- माखन चोरी बाल लीला तो मिठाई चोरी अपराध कैसे?

24-Sep-2021 05:35 PM

NALANDA : सेना बहाली की दौड़ पास की तो जज ने दे दी रिहाई. मां शराब बनाती थी और बेटा बेचता था, फिर भी कोर्ट ने कर दिया बरी. सच बोला किशोर तो किया रिहा, योजनाओं का लाभ देने का अधिकारियों को दिया आदेश. ये उन ऐतिहासिक फैसलों की हेडलाइन हैं , जिन्हें सुनाकर जज मानवेंद्र मिश्रा लोगों के दिलों पर राज करने लगे. एक बार फिर से जज मानवेंद्र मिश्रा ने एक ऐसा निर्णय सुनाया है, जिसे जानकार आप ही हैरान रह जायेंगे.


मिठाई चोरी के आरोप में पकड़े गए एक बच्चों को जज मानवेंद्र मिश्रा ने ये कहते हुए रिहा कर दिया कि  माखन चोरी बाल लीला तो मिठाई चोरी अपराध कैसे? दरअसल आरा का रहने वाला एक बच्चा कुछ दिन पहले अपने नानी के घर नालंदा जिला अंतगर्त हरनौत क्षेत्र के एक गांव आया था. उसके मामा और नाना की भी मौत हो चुकी है. एक दिन वह काफी भूखा था. वह पड़ोस की मामी के घर चला गया और वहां भूख मिटाने के लिए फ्रीज में रखी मिठाई खा ली. बचपन के कारण फ्रीज पर रखा मोबाइल लेकर गेम खेलने लगा. ऐसा करते हुए उसकी मामी ने पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी. 


पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे को गिरफ्तार कर लिया. जब कोर्ट के सामने मामला आया तो सुनवाई के दौरान पाया गया कि महिला ने मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पुलिस के समक्ष पेश किया. दरअसल वह भूखा था इसलिए उसने मिठाई चुराई. कोर्ट में जज के सामने बच्चा काफी डरा-सहमा हुआ था. जब उसे समझाया गया, तो वह फफक-फफक कर रोने लगा. रोते हुए उसने अपने परिवार की स्थिति बयां की. 


किशोर के अधिवक्ता कंचन कुमार की मानें तो किशोर के पिता रोग ग्रस्त हैं. वहीं मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है. परिवार में आमदनी का कोई साधन नहीं है. तमाम बातों को सुनने के बाद जज ने महिला से कहा कि अगर उसका अपना बेटा मिठाई, मोबाइल या पैसे चुराता तो क्या वह उसे पुलिस को सौंप देती या उसे समझाती. सुनवाई के दौरान जज ने कहा माखन चोरी बाल लीला तो मिठाई चोरी अपराध कैसे है. मामले की एफआईआर करने वाले हरनौत प्रखंड के चेरो थानाध्यक्ष को चेताते हुए जज ने कहा कि छोटे-मोटे अपराध में किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से बचें. उसे समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जाना चाहिए.


जज मिश्रा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान श्री कृष्ण को दूसरों के घर से माखन चुराने और हांडी फोड़ने की बातें कही गई हैं. इसे हमारी संस्कृति ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला बताया. वहीं आज किशोर द्वारा भूख के कारण मिठाई चुराने को अपराध माना. यह कैसे हो सकता है.