Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
02-Aug-2021 12:10 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार शुरू हो गया है. इस महीने के पहले सोमवार को सीएम नीतीश गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार, मद्य निषेध, निगरानी, खान एवं भूतत्व और सामान्य प्रशासन विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं. जनता दरबार में मुजफ्फरपुर से पहुंचे एक शख्स ने मुख्यमंत्री के सामने ये कह दिया कि अधिकारी बहुत भ्रष्ट हैं. बिचौलियों को रखकर वसूली करते हैं.
मुजफ्फरपुर से आये एक शख्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिकायत करते समय इतना तक कह दिया कि मुजफ्फरपुर के राजस्व एवं भूमि सुधार और निबंधन कार्यालय में काफी भ्रष्ट अधिकारी और कर्मी हैं. युवक ने कहा कि "सर विभाग से नक़ल निकलवाने जाते हैं तो काफी बोला जाता है. हमको तो बोला ही जाता है साथ में आपको भी बुरा-भला कहा जाता है. अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है. निबंधन कार्यालय से केवाला का नकल निकालने के लिए 10-10 हजार रुपये घूस लिया जाता है."
युवक ने सीएम नीतीश से कहा कि "सर्वे वाला राजस्व एवं अभिलेखागार कार्यालय में भी यही हाल है. वहां भी दस्तावेज निकालने जाने पर पैसे का डिमांड किया जाता है. इन विभागों में अधिकारी और कर्मी बिचौलियों को इक्कठा कर के रखे रहते हैं. आपके बारे में अभद्र बोलता है. जब मैंने कहा कि हम मुख्यमंत्री के यहाँ जा रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि मुख्यमंत्री ही नहीं, प्रधानमंत्री के यहाँ भी जाओ, ई सब चलता रहता है."
अधिकारी के बर्ताव की शिकायत सुनकर बिफरे सीएम नीतीश ने तत्काल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी को इस मामले की जांच की बात कही और सीएम ने ये भी कहा कि युवक ने जब अधिकारी से शिकायत की बात कही तो कहा गया कि "जाइये न... कहीं जाइये... उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है."
गौरतलब हो कि हर सोमवार को अलग-अलग विभागों से संबंधित मामले जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सुने जाते हैं. लोगों की शिकायतें सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तत्काल शिकायतों का निवारण का निर्देश संबंधित विभाग के पदाधिकारियों और मंत्रियों को देते हैं.