ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / मुजफ्फरपुर में इंजीनियर की गाड़ी से 18 लाख रुपये बरामद, स्कार्पियो में नोट...

मुजफ्फरपुर में इंजीनियर की गाड़ी से 18 लाख रुपये बरामद, स्कार्पियो में नोट भरकर भागे-भागे आ रहे थे पटना

28-Aug-2021 05:45 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. एक इंजीनियर की कार से भारी मात्रा में कैश रुपये बरामद किये गए हैं. वाइट रंग की स्कॉर्पियो कार से 18 लाख से ज्यादा रुपये बरामद किये गए हैं. बताया जा रहा है कि इस गाड़ी में 30 लाख से ज्यादा रुपये कैश में हैं. जिला पुलिस और आयकर विभाग की मामले की जांच में जुटी हुई है.


मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर स्थित फकुली ओपी चेक प्वाइंट पर पुलिस ने जांच के दौरान इस इंजीनियर को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि जिस इंजीनियर की स्कॉर्पियो कार से इतनी बड़ी मात्रा में कैश रुपये बरामद किये गए हैं, उनका नाम अनिल कुमार है. आरोपी इंजीनियर अनिल कुमार दरभंगा ग्रामीण कार्य विभाग में बतौर अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात हैं.


news image


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इंजीनियर अनिल कुमार सफेद स्कार्पियो में रुपये भरकर पटना आ रहे थे. तभी पुलिस ने गाड़ी चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया. स्कार्पियो के डिक्की में एक बैग रखा था, जिसमें ये सारे पैसे बरामद किये गए हैं. फिलहाल अधीक्षण अभियंता से फकुली ओपी पर राशि के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है.


बताया जाता है कि यह राशि दरभंगा के ही किसी ठेकेदार का है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है. एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पूरी जांच और पूछ ताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है.


news image


इस घटना के बाबात मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर नियमित वाहन जांच करने का निर्देश दिया गया है. फकुली ओपी पुलिस पोस्ट पर सुबह से ही ओपी अध्यक्ष की मौजूदगी में वाहन जांच की जा रही थी. इस दौरान एक सफेद रंग के स्कार्पियो को भी रोका गया. उसपर सवार व्यक्ति ने  खुद को अभियंता बताया. लेकिन इसके बावजूद उनकी गाड़ी की जांच की गई तो डिक्की से नोटों के बंडल से भरा बैग मिला. 


news image


बरामद नोट पांच पांच सौ के हैं. इतने रुपये गाड़ी में ले जाने को लेकर पुलिस वाहन जांच टीम ने उनसे पूछा तो संतोषप्रद उत्तर नही दिया. उसके बाद फकुली ओपी पुलिस ने उन्हें रुपये सहित हिरासत में ले लिया.