Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
15-Sep-2021 08:25 AM
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई. मृतकों की पहचान कर ली गई है. मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा परिजनों और पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
घटना सरैया थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि एनएच 722 रेवा रोड में बखड़ा बिजली कार्यालय के पास सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, कोल्हुआ पंचायत के छपतवा गांव निवासी दिनेश दास बखड़ा चौक स्थित बैंक से अपनी पत्नी बबीता देवी और भाभी संगीता देवी के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था.
बिजली कार्यालय के मोड़ के पास एक यूपी नम्बर की लग्जरी कार ने अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें संगीता देवी और बबीता देवी दूर जा गिरी. वहीं, दिनेश बीच सड़क पर घायल होकर छटपटाने लगा. कार में फंसी बाइक कुछ दूर तक घिसटती हुई गई और जज कोठी के पास नाले में लुढ़क गई. तभी मौका पाकर कार ड्राइवर और सवार फरार हो गया.
इस एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. संगीता की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि इलाज के क्रम में दिनेश और उसकी पत्नी बबीता देवी की मौत हो गई. मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.