सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
02-Sep-2021 11:20 AM
MUNGER : इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से सामने आ रही है. बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी है. गोली मारकर आइटीसी के कंटेनर चालकको मौत के घाट उतारा गया है. मुंगेर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात मुंगेर जिले के वासुदेवपुर ओपी इलाके की है. यहां नयागांव में बदमाशों ने इंडिया टोबेको कंपनी यानि कि आइटीसी के कंटेनर ड्राइवर को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. इस मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गया है.
मृतक की पहचान कंटेनर चालक मो. साजिद के रूप में की गई है. इस घटना के बाबात जानकारी मिली है कि मो. साजिद कहीं से आ रहा था. इस दौरान पहले से घात लगाये बैठे अपराधियों ने उसके पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसके कारण मो. साजिद पूरी तरह जख्मी हो गया.
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में लखीसराय के पास साजिद की मौत हो गई.