रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
18-Nov-2019 06:55 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : विधान पार्षदों को आज से नया डुप्लेक्स आवास मिलना शुरू हो जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधान पार्षदों के लिए तैयार किये आवास का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर विधान परिषद के सभापति मो हारुन रशीद, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के साथ-साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
उद्घाटन के साथ बिहार के एमएलसी को अब नए हाइटेक सरकारी डुप्लेक्स में रहने का मौका मिलेगा। 116.42 करोड़ रुपए की लागत से आर ब्लॉक के पास नई आवासीय कॉलोनी में इन डुप्लेक्स सरकारी आवास का निर्माण कराया गया है। विधान पार्षदों के लिए कुल 75 में से 55 डुप्लेक्स बनकर तैयार हैं। 3681 वर्गफीट क्षेत्रफल और 6 बेड रूम वाले इन डुप्लेक्स को विधान पार्षदों को सौंपा जाएगा. भवन निर्माण मंत्री डाॅ. अशोक चौधरी ने जानकारी दी कि राज्य के एमएलसी के लिए सरकारी डुप्लेक्स का निर्माण किया गया है जिसका उद्घाटन सीएम नीतीश करेंगे।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 55 फ्लैट का निर्माण पूरा हो चुका है। दिसंबर तक बाकी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी डुप्लेक्स आवास को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।