चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
06-Feb-2020 07:21 AM
PATNA : बिहार सरकार के मंत्री जी अब पहले से ज्यादा महंगी गाड़ी की सवारी करेंगे। नीतीश सरकार ने अपने मंत्रियों के लिए अब 25 लाख रुपए तक की लग्जरी गाड़ी खरीदने का फैसला किया है।।पहले बिहार सरकार के मंत्री 17 लाख रुपए तक की गाड़ी पर चलते थे।
बिहार के वित्त विभाग ने मंत्रियों के साथ-साथ हाईकोर्ट के जज और बड़े अधिकारियों की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले सरकारी गाड़ी को खरीदने की राशि बढ़ा दी है। मंत्री जी के साथ साथ पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश भी 25 लाख तक की गाड़ी पर चढ़ सकेंगे। इसके अलावे अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के लिए 20 लाख तक की सरकारी गाड़ी खरीदी जा सकेगी। जिलों में डीएम और उसके समकक्ष पदाधिकारियों के लिए 18 लाख, जिला जज और पुलिस अधीक्षक के लिए 13 लाख तक की सरकारी गाड़ी खरीदने का प्रावधान किया गया है।
आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पहले से ही इलेक्ट्रिक कार की सवारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के काफिले में इलेक्ट्रिक कार के अलावे अन्य लग्जरी गाड़ियां भी शामिल है।