पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
15-Aug-2021 05:47 PM
By Ranjan Kumar
ROHTAS : बिहार के रोहतास में पटना के एक युवक की मौत हो गई है. रोहतास के मशहूर मांझर कुंड में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. घटना के बाद मृतक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना रोहतास जिले के दारीगांव थाना क्षेत्र की है. यहां माँझर कुंड झरना में नहाने के दौरान 20 साल के एक युवक की मौत हो गई है. पानी में डूबने से युवक की जान गई है. मृतक की पहचान हसन मुस्तफा के रूप में की गई है, जो राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ के रहने वाले वशिउद्दीन मुस्तफा का बेटा बताया जा रहा है.

इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि हसन मुस्तफा अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था. पिकनिक मनाने के दौरान ये लोग मांझर कुंड में नहाने लगे. झरना में नहाने के दौरान दौरान हसन मुस्तफा का पैर फिसल गया. जिसके कारण वह ज्यादा गहरे पानी में चला गया. पानी में डूबने के कारण उसकी जान चली गई.
मांझर कुंड के पास पिकनिक मना रहे अन्य लोगों ने हादसे के बाद हसन को पानी से निकाला और उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने हसन को मृत घोषित कर दिया.