बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
07-Nov-2021 11:49 AM
MADHUBANI : बिहार के मधुबनी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां सीओ को खुश करना कर्मचारियों को महंगा पड़ गया. पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, ये कर्मचारी अपने साहब को खुश करने के लिए उन्हें शराब की बोतल गिफ्ट करने गए थे. सीओ को जब इसका पता चला तो उन्होंने खुद पुलिस को फ़ोन कर बुलाया और अपने स्टाफ को अरेस्ट करवा दिया.
मामला मधुबनी जिले के मधेपुर अंचल का है. यहां के हल्का कर्मचारी और कार्यालय सहायक अपने एक अन्य सहयोगी के साथ सीओ पंकज कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे. सीओ ने उनके आने का कारण पूछा तो उन्होंने सीओ के सामने शराब की बोतल रखते हुए बताया कि वे उनके लिए खास उपहार लेकर आए हैं. शराब की बोतल देख सीओ गुस्से से आग बबूला हो गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने सीओ को शराब गिफ्ट करने पहुंचे तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, कार्यालय सहायक साकेत कुमार, हल्का कर्मचारी चंद्रशेखर यादव और भेजा थाना क्षेत्र के द्वालख निवासी ललन मिश्र सीओ पंकज कुमार के आवास पर 750 एमएल की विदेशी शराब की बोतल लेकर पहुंचे. उन्होंने जैसी ही सीओ को शराब की बोतल दी वैसी ही उन्होंने पुलिस बुला ली. पुलिस ने कार्यालय सहायक साकेत कुमार और उसके साथ आए ललन मिश्र को उसी समय गिरफ्तार कर लिया.
वहीं, हल्का कर्मचारी चंद्रशेखर यादव भाग कर अपने सरकारी आवास के एक कमरे में छिप गया. पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया. उसके कमरे से 750 एमएल विदेशी शराब की टूटी बोतल भी बरामद की गई है. गिरफ्तार करने के बाद थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने तीनों का ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट कराया जिसमें वे सभी नशे में धुत पाए गए.
सीओ पंकज कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिहार में शराबबंदी लागू है. ऐसे में शराब का सेवन करना, शराब रखना या उसका कारोबार करना गैर-कानूनी है. उन्होंने बताया कि उनके दो कर्मचारी उन्हें शराब गिफ्ट करने की कोशिश कर रहे थे जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है. अब पुलिस मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी.