ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

अविनाश झा हत्याकांड में आज खुलासा करेगी पुलिस, प्रेम प्रसंग की तरफ मुड़ा मामला

14-Nov-2021 12:49 PM

MADHUBANI : आरटीआई एक्टिविस्ट और युवा पत्रकार अविनाश झा की हत्या के बाद मधुबनी उबल रहा है. मधुबनी में आज हत्या के विरोध में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन इस बीच इस हत्याकांड को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है. अब तक यह माना जा रहा था कि मधुबनी में मेडिकल माफिया के खिलाफ मुहिम चलाने के कारण अविनाश झा की हत्या कराई गई. लेकिन पुलिस के अधिकारिक सूत्रों से जो नई जानकारी आ रही है, उसके मुताबिक अविनाश झा की हत्या के पीछे मामला कुछ और है.


सूत्रों की माने तो अविनाश झा की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला माना जा रहा है. पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच चुकी है. अधिकारियों ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं कि आज अविनाश झा हत्याकांड को लेकर खुलासा कर दिया जाएगा. पुलिस ने इस मामले में चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया है. एक महिला की भूमिका की भी जांच पुलिस कर रही है. 


बेनीपट्टी के रहने वाले अविनाश ओझा के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि अविनाश की हत्या नर्सिंग होम संचालकों, डॉक्टरों और इससे जुड़े माफिया के लोगों के इशारे पर की गई है. हत्या के इस मामले के बाद मधुबनी में लोग हंगामा कर रहे हैं. 


news image


आपको बता दें कि बेनीपट्टी बाजार के लोहिया चौक से 9 नवंबर की रात से गायब बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश की लाश शुक्रवार की रात बेनीपट्टी-बसैठ एसएच 52 के उड़ेण गांव के पीपल पेड़ के समीप से बरामद हुई. जले अवस्था में बोरा में बांधकर फेंका हुआ शव मिला. परिजनों ने अंगूठी और कपड़े के आधार पर शव की पहचान अविनाश के रुप में की. 


news image 


पुलिस सूत्रों कि माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चार दिन पहले मौत होने की बात सामने आई है. बता दें कि मृतक के भाई ने थाने में गुरुवार को बेनीपट्टी बाजार सहित क्षेत्र के 11 ज्ञात और अन्य अज्ञात फर्जी नर्सिंग होम के संचालकों, डॉक्टरों और कर्मियों पर बुद्धिनाथ को साजिश के तहत लापता कर देने का आरोप लगाते हुए एक मामला दर्ज कराया था.