ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 और मरीजों ने कोरोना को...

बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 और मरीजों ने कोरोना को हराया

12-Apr-2020 07:15 PM

PATNA : कोरोना महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां 4 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी को मात दे दी है. कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार सामने आने के बाद बिहार के लोगों के लिए यह राहत की एक बड़ी खबर है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 4 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 4 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं. इन 4 मरीजों के ठीक होने के साथ ही सूबे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 26 हो गई है. बिहार में अब तक टोटल 64 मामले सामने आये हैं. जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हुई है. 26 मरीजों के ठीक होने के बाद अब सूबे में 37 केस एक्टिव हैं.


उधर दूसरी ओर देश में कोरोना वायरस के मामले थम नहीं रहे हैं. लॉकडाउन के बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या में दिन पर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 8447 हो गई है. वहीं अबतक 273 लोगों की मौत हुई है. देश में अब भी 7409 एक्टिव केसेज हैं तो वहीं 764 लोग कोरोना को मात देकर अब तक ठीक हुए हैं.


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, 9 अप्रैल के आंकड़ों के अनुसार, अगर हमें 1100 बेड की आवश्यकता थी, तो हमारे पास 85,000 बेड थे. आज जब हमें 1671 बेड की आवश्यकता है, तब हमारे पास 601 कोविड समर्पित अस्पतालों में 1 लाख 5 हज़ार बेड हैं. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव, पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया, गृह मंत्रालय ने आज राज्यों और केंद्र सरकारों को स्पष्ट किया है कि इंटर स्टेट या इंट्रा स्टेट कार्गो की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है. चाहे आवश्यक वस्तु या किसी भी तरह का सामान ट्रांसपोर्ट हो रहा हो.


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)  के डॉ मनोज मुहरेकर ने बताया कि आज तक 1,86,906 टेस्ट किए गए हैं जिसमें से 7953 पॉजिटिव पाए गए हैं, पिछले 5 दिनों में 15,747 प्रति दिन टेस्ट किए गए हैं.