ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में भयानक हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

बिहार में भयानक हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

16-Nov-2021 08:29 AM

LAKHISARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के लखीसराय जिले से आ रही है. यहां दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह घायल बताये जा रहे हैं. इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  


घटना लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के पास की है. बताया जाता है कि अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर लदा ट्रक और सूमो दोनों एक दूसरे से आमने-सामने से टकरा गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि सूमो के परखच्चे उड़ गए. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई है जिसके बाद गाड़ी में फंसे दो लोगों के शवों को निकालने की कवायद जारी है.


कहा जा रहा है कि लखीसराय जिले के सिकन्दरा-शेखपुरा मार्ग पर हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के समीप हादसे का शिकार हुआ परिवार पटना से वापस जमुई लौट रहा था. इसी दौरान ट्रक से गाड़ी जा टकराई. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. फिलहाल हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान होनी बाकी है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.