गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
20-Mar-2021 04:22 PM
LAKHISARAI : बिहार में पंचायत चुनाव और होली से पहले पुलिस महकमे में बदलाव किया जा रहा है. कई जिलों में एसपी ने लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त करने के लिए जिला पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया. इसी कड़ी में शनिवार को लखीसराय में भी पुलिस कप्तान सुशील कुमार ने 30 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया.
लखीसराय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिले के 30 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. साथ ही लखीसराय एसपी सुशील कुमार ने 3 थानेदारों का भी ट्रांसफर किया है. जानकारी मिली है कि हलसी, कजरा और रामगढ़चौक के थानेदारों को एसपी ने बदल दिया है. इन थानों के इलाकों में विधि-व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए एसपी ने यह सख्त कदम उठाया है.
आपको बता दें कि बीते दिन एसपी ने लखीसराय जिलाधिकारी संजय कुमार के साथ बैठक की थी. मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की अहम बैठक में होली मिलन समारोह पर रोक लगाने का बड़ा निर्णय लिया गया था. इस बैठक में डीएम संजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया था कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया है.

कोरोना की स्थिति, पंचायत चुनाव और होली को लेकर पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करने की बात सामने आ रही है. एसपी ने कहा है कि होली पर्व के मद्देनजर कहीं भी सार्वजनिक स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन नहीं होगा.