Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात
11-Sep-2021 10:59 AM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : जिला पुलिस महकमे से जुड़ी इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. पुलिस कप्तान ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात 12 दारोगा और जमादार को शोकॉज नोटिस भेजा है. एसपी कुमार आशीष ने एसपी कुमार आशीष ने स्पष्टीकरण मांग करते हुए कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया जायेगा.
किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने 12 पुलिस पदाधिकारियों से जवाब तलब करते हुए शोकॉज नोटिस भेजा है. इन अफसरों पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर इन्होंने जवाब नहीं दिया तो इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जायेगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि अगस्त महीने में लंबित निष्पादित कांडों की समीक्षा के क्रम में अंतिम आदेश निर्गत किया जा चुका है. इसके बावजूद भी इन पुलिस पदाधिकारियों ने न्यायालय में अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं किया है. यह वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश को नहीं मानने के साथ साथ उनके अनुशासनहीनता को भी दर्शाता है.
जिन पुलिस पदाधिकारियों को शोकॉज किया गया है. उसमें टाउन थाना में तैनात दारोगा विनय कुमार उपाध्याय, राम लाल भारती, सरोज कुमार, शहनवाज खान, परवेज आलम, अखिल कुमार पासवान, अंजनी कुमार, प्रीतम रजक शामिल हैं. इसके अलावा जनार्दन राय, संजय आजाद, राघवेंद्र उपाध्याय, श्याम स्वरूप सिंह यादव शामिल हैं, ये सभी एएसआई हैं.