ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार : किशनगंज AMU सेंटर कर रहा है ट्विटर पर ट्रेंड, एक घण्टे...

बिहार : किशनगंज AMU सेंटर कर रहा है ट्विटर पर ट्रेंड, एक घण्टे में 40 हजार से ज्यादा ट्वीट, जानिए क्या है पूरा कारण

27-Jan-2022 02:16 PM

PATNA : आरआरबी द्वारा आयोजित एनटीपीसी सीबीटी-1 की परीक्षा के परीक्षाफल में गड़बड़ी से नाराज अभ्यर्थियों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा. प्रदेश के कई जिलों में रेलवे स्टेशनों पर रिजल्ट में धांधली से नाराज छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया. यह मामला अब जोड़ पकड़ता जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया का फेमस साईट ट्विटर पर आज सुबह से ही बिहार के किशनगंज स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ट्रैंड कर रहा है. एक घंटे में ही 40 हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट कर टॉप ट्रेंड कराया.


आज सुबह 11:00 बजे से ट्विटर पर हैच टेग फंड फॉर एम यू किशनगंज का हैच टेग को ट्रेन कर रहे हैं और देखते ही देखते 30 से 40 मिनिट के अंदर हैशटैग (#FundForAMUKishanganj) टि्वटर पर एक नंबर पर ट्रेंडिंग करने लगा है. बता दें इस हैशटैग से हो रहे ट्रेंड में विश्वविद्यालय के ब्रांच के निर्माण में हो रही देरी और फंड नहीं देने को लेकर युवा छात्रों द्वारा अपनी नाराजगी जाहिर की है. छात्रों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय की ईकाई शुरू करने के लिए सरकार फिलहाल फंड जारी करे. 

news image


अपने पोस्ट में करण कुमार ने लिखा है कि किशनगंज की साक्षरता सिर्फ 57 फीसदी है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है. इसी तरह कई नेताओं इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 


news image



news image


आपको बता दें किशनगंज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी 2014 में सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव के पहले किया था. लेकिन उसके बाद केंद् में सरकार बदलने की वजह से एएमयू की शाखा के निर्माण पर रोक लग गई, जो सात साल के बाद भी इसे पर काम आगे नहीं बढ़ सका. इस दौरान यहां आवंटित जमीन के चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण हुआ लेकिन फंड नहीं मिलने की वजह से खंडहर में तब्दील होता गया. अब फंड रिलीज की मांग को लेकर यहां के स्थानीय नेता विधायक सांसद लगातार कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है.