चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
07-Feb-2020 06:17 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी है साथ ही बिहार के मछली पालकों और पशुपालन करने वालों किसान भाईयों के लिए खुश होने का मौका है। सरकार 12 से 15 फरवरी के बीच विशेष अभियान चला कर किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण करेगी। पीएम किसान योजना के तहत बिहार के 60 लाख किसानों में अभी तक 32 लाख किसानों को ही इसका लाभ मिल सका है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इस संबंध में बैंकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।
पटना में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की 71वीं त्रैमासिक समीक्षा बैठक के बाद बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 12 फरवरी से 15 फरवरी तक विशेष अभियान चला कर पीएम किसान योजना में निबंधित किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। इसके तहत पूर्व के खातों को चालू करने, कर्ज की सीमा बढ़ाने के साथ ही मछली और पशुपालन के लिए भी क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि बिहार के 60 लाख से ज्यादा किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत निबंधित हैं। जबकि 32 लाख किसानों को ही केसीसी निर्गत किया गया है।
वहीं डिप्टी सीएम ने इस मौके पर आमजनों से अपील की है कि बैंको से लिए कर्ज वापस करें, तभी आपको नया कर्ज मिल पाएगा। उन्होनें बताया कि बिहार में बैंकों का NPA 11.5फीसदी है। वहीं NPA का राष्ट्रीय औसत 12फीसदी के करीब है। उन्होनें कहा कि सरकार बैंकों को पूरी मदद करने को तैयार है। इस वर्ष राज्य के एनजीओ को 4 हजार करोड़ रूपये कर्ज दिया किया जाएगा। वहीं SBI पटना सर्किल में 1500 नये ATM केंद्र स्थापित करने जा रही है।