Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव
23-May-2021 06:39 PM
KHAGARIA : बिहार में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन में ऐसी-ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले का है, जहां शॉपिंग करने मन करने पर एक लड़की पुलिसवालों पर भड़क उठी. पहले तो लड़की पुलिसवालों को गंदी -गंदी गालियां दी और फिर कहा कि वर्दी पहना है तो क्या समझता है? मुंह में डंडा हुड़ देंगे. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल मुख्यालय की है, जहां जमालपुर बाजार में लाॅकडाउन के बावजूद शटर बंद एक ज्वेलर्स के अंदर खरीदारी करने आई एक लड़की पुलिसवालों पर बुरी तरह भड़क गई. खरीदारी करने से रोके जाने के बाद लड़की आपा खो बैठी और रोड पर ही पुलिसवालों को गाली देने लगी. इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें लड़की पुलिसवालों के साथ अभद्रता करते दिख रही है.
वायरल वीडियो में लड़की को ये कहते सुना जा रहा है कि "मुंह में डंडा हुड़ देंगे. वर्दी पहन लिया है तो क्या समझता है, रुको दो मिनट में तुमलोग का इलाज कर देंगे." लड़की को गाली देते हुए भी सुना जा रहा है. लड़की के इस भारी ड्रामे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन में सारे दुकान बंद थे. लेकिन इसके बावजूद भी जमालपुर बाजार में जवाहर ज्वेलर्स में बाहर से तो ताला लटका हुआ था, मगर अंदर ग्राहकों की भीड़ थी.
स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो एसडीओ सुभाषचन्द्र मंडल और गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुकान का शहर खुलावाया. इस दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ युवतियां भी अपने परिजनों के साथ खरीदारी कर रही थी. दुकान से बाहर निकले एक ग्राहक पुलिस के साथ बहस करने लगा. युवक की इस हरकत से नाराज पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठा लिया. भाई को हिरासत में लेने के बाद उसकी बहन आग बबूला हो गई और पुलिस पदाधिकारी और अधिकारियों को जमकर गालियां दी. लड़की ने पुलिस वालों को वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली. इस दौरान करीब आधे घंटे तक जमालपुर बाजार में अफरातफरी मची रही. बाद में लड़की को भी हिरासत में ले लिया गया.