ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / news / बिहार के कई जिलों में भूकंप का झटका, नेपाल में था केंद्र

बिहार के कई जिलों में भूकंप का झटका, नेपाल में था केंद्र

16-Sep-2020 07:20 AM

PATNA : बिहार के कई जिलों में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इस वक्त की जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक आज सुबह तकरीबन 5:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. पटना समेत उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में झटका महसूस हुआ है.भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है इसका केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है. नेपाल रीजन में आये इस झटके का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर पाया गया है

नेपाल में तेज था झटका

नेपाल में बुधवार सुबह 5 बजे के आस-पास भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.4 मापी गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 50 किलोमीटर पूर्व में है. फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. ये झटके 45 लाख से ज्यादा लोगों की आबादी को महसूस हुए हैं. इससे पहले 12 मई को भी नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेपाल के नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 दर्ज किया गया था. उससे समय भी जानमाल के नुकसान नहीं हुआ था. 

2015 में नौ हजारों की हुई थी मौत, बिहार में भी हुआ था नुकसान

नेपाल में साल अप्रैल 2015 में विनाशकारी भूकंप आया था.  जिसमें 9 हजार से अधिक लोग मारे गए थे. राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र काठमांडू से 180 किलोमीटर दूर डोलाखा था. भूकंप राजधानी काठमांडू और आसपास के जिलों में भी महसूस किया गया. इसका असर बिहार में भी पड़ा था.  जब भी नेपाल में भूकंप आता है तो इसका झटका बिहार को भी महसूस होता है.