BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल
20-Aug-2021 08:24 AM
PATNA : बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. पिछले दो-चार दिनों से राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में लगाकर बारिश हो रही है. मौसम का बदलने का सिलसिला अनवरत जारी है. मौसम विभाग की ओर से आज एक लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. सूबे के दर्जन भर जिलों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है.
आज सुबह-सुबह पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में मौसम करवट बदल सकता है और गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली के कुछ इलाकों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ इलाकों में वज्रपात की भी प्रबल संभावना है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर और मधुबनी में भी कहीं-कहीं हल्की हल्की बरोश हो सकती है. इसलिए लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है.
राजधानी पटना समेत इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की रात को बारिश होने से लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है. आज पटना में 7.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की संभावना है. मानसून सीजन में पूरे प्रदेश में 799.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 16 फीसद अधिक है.
मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि मानसून दक्षिण बिहार के उपर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना है, जिसके कारण पटना समेत इसके आसपास क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे. मौसम विज्ञान ने बताया कि मानसून की ट्रफ-लाइन गंगानगर, नारनौल, ग्वालियर, सतना, बालासोर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. वहीं, पूर्व पश्चिम ट्रफ रेखा दक्षिण पश्चिम राजस्थान से दक्षिण बिहार, दक्षिण हरियाणा और यूपी होते हुए गुजर रही है.