ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / news / बिहार में दर्जनभर DPO का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना, यहां...

बिहार में दर्जनभर DPO का तबादला, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना, यहां देखिये पूरी लिस्ट

11-Sep-2021 12:39 PM

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई सामने आ रही है. बिहार सरकार ने दर्जनभर डीपीओ का तबादला कर दिया है. सूबे के अलग-अलग जिलों में इन अधिकारियों की पोस्टिंग की गई है. जबकि कई अफसरों के तबादले का आदेश रद्द कर दिया गया है. ट्रांसफर आर्डर कैंसल कर उन्हें वर्तमान जिले में ही रहने का आदेश दिया गया है.


शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव सुशील कुमार  ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिला स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है. सीवान के डीपीओ दिलीप कुमार सिंह को नवादा भेजा गया है. अरवल के डीपीओ अमरेंद्र कुमार गोंड को रोहतास भेजा गया है. गोपालगंज के डीपीओ मिथिलेश कुमार सिंह को पूर्वी चंपारण का डीपीओ बनाया गया है. खगड़िया के डीपीओ शिव कुमार शर्मा का ट्रांसफर जमुई किया गया है.


वहीं भागलपुर के डीपीओ विनय कुमार सुमन का तबादला मुंगेर हुआ है. समस्तीपुर के डीपीओ रविंद्र कुमार साह को बेगूसराय भेजा गया है. किशनगंज के डीपीओ मो. महताब रहमानी का तबादला सुपौल हुआ है. संजय कुमार को लखीसराय का डीपीओ बनाकर भेजा गया है. मधुबनी के डीपीओ दीपक कुमार को औरंगाबाद का डीपीओ बनाया गया है.


जबकि सरकार ने औरंगाबाद के डीपीओ राहुल रंजन, बक्सर के डीपीओ आजाद चंद्रशेखर घोष, शिवहर के डीपीओ दिनेश कुमार पासवान और गोपालगंज के डीपीओ मनीष कुमार के तबादले का आदेश रद्द कर दिया है. सरकार ने इन चारों अफसरों को फिलहाल उसी जिले में योगदान देने को कहा है, जहां ये जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं.


news image


news image