Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
15-Sep-2021 08:14 AM
PATNA : आज देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. देश के कई राज्यों में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का भारी असर देखने को मिल रहा है. बिहार में भी चक्रवात के कारण बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुसार पटना समेत कई जिलों में आज भी तेज बारिश हो सकती है. पटना में बीती रात से ही झमाझम और रुक-रुक कर बारिश हो रही है. पटना में ख़राब मौसम के कारण दो फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है.
बिहार में राजधानी पटना के अलावा भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और अरवल में बारिश की संभावना है. पटना में कल 5.6 एमएम बारिश हुई और मौसम विज्ञानियों का कहना है कि चक्रवात ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्यप्रदेश तक जा सकता है. इसलिए बिहार में बारिश की पूरी संभावना है. पटना में तो सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं.
इस बीच पटना में मौसम खराब होने के कारण बेंगलुरु से पटना आ रही निजी विमानन कंपनी की एक फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट कर दी गई. बेंगलुरु से पटना आ रही एक फ्लाइट को पटना एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा. बाद में मौसम ठीक होने पर इसे वापस पटना एयरपोर्ट लाया गया. इसके बाद पटना से यात्रियों को बेंगलुरु के लिए रवाना किया गया.
जानकारी के मुताबिक इस विमान को 2.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करना था. निश्चित समय पर यह विमान पटना एयरपोर्ट पहुंच गई थी, लेकिन उस वक्त पटना एयरपोर्ट की विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी. थोड़ी देर तक हवा में उडऩे के बाद भी जब इसे सिग्नल नहीं मिला तो इसे डायवर्ट कर वाराणसी ले जाया गया. बाद में पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी सामान्य होने के बाद इसे साढ़े चार बजे वाराणसी से पटना के लिए रवाना किया गया.