गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 09:32 AM
PATNA : पटना समेत कई जिलों में मंगलवार से ही मुसलाधार बारिश हो रही है. जो बुधवार की सुबह तक जारी है. इन सब के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को भी पटना समेत कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं कई जिलों में वज्रपात की भी संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा बंगाल की खाड़ी में जा रही है. वहीं बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार आ रही है, इसलिए गुरुवार तक बिहार में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि ट्रर्फ लाइन पंजाब के फिरोजपुर, दिल्ली के ऊपर से होते हुए बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा के ऊपर से गुजर रहा है. यह ट्रफ लाइन शिफ्ट होकर बिहार के ऊपर से होते हुए उत्तर की तरफ बढ़ रहा है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.