ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

बिहार : जज ने सुनाया अनोखा फैसला, जेल में बंद युवक को नाले की सफाई करने की शर्त पर दिया जमानत

बिहार : जज ने सुनाया अनोखा फैसला, जेल में बंद युवक को नाले की सफाई करने की शर्त पर दिया जमानत

02-Sep-2021 01:45 PM

PATNA : बिहार के मधुबनी जिला में झंझारपुर के एडीजे अविनाश कुमार ने एक बार फिर से एक ऐसा फैसला सुनाया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. दरअसल जेल में बंद एक युवक को इन्होंने ने नाले की सफाई करने और देखभाल करने की शर्त पर जमानत दी है. इससे पहले जज अविनाश कुमार ने एक शख्स को पांच गरीब परिवार की अनपढ़ महिलाओं और लड़कियों को पढ़ाने की शर्त पर जमानत दिया था.


झंझारपुर के एडीजे अविनाश कुमार की प्रथम कोर्ट ने मारपीट के एक मामले में जेल में बंद मो. अमजद को एक अनोखी शर्त पर रिहा किया है. वार्ड-13 के में मदरसा चौक के रहने वाले मो. अमजद को अपने घर के पास नाले की सफाई करने और देखभाल करने की शर्त पर जमानत दी गई है. दरअसल अमजद के पड़ोसी ने रुस्तम सहित पांच लोगों पर मारपीट का केस किया था.


इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि रुस्तम पर आरोप था कि वादी की पुत्री की शादी के दिन आरोपित ने सहयोगी के साथ घर आए मेहमानों के सामने मारपीट की थी. इस मामले में रुस्तम 24 अप्रैल से जेल में बंद है. उसकी जमानत के लिए अर्जी दी गई थी. कोर्ट ने 10 हजार बंधपत्र के साथ घर के पास के नाले की सफाई करने और उसकी देखभाल करने की शर्त पर जमानत देने का आदेश पारित किया.


गौरतलब हो कि इससे पहले बीते 29 अगस्त को एडीजे अविनाश कुमार ने एक ऐसा ही फैसला सुनाया था, जिसकी काफी चर्चा हुई. अंधरामठ थाने में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में एडीजे अविनाश कुमार प्रथम के कोर्ट ने आरोपी  नीरज कुमार साफी को सशर्त जमानत दे दी. उन्होंने कहा कि नीरज को गांव के पांच गरीब परिवार की अनपढ़ महिलाओं और लड़कियों को पढ़कर साक्षर बनाना होगा और उनके परिवार से प्रमाण-पत्र लेकर कोर्ट में जमा करना होगा.


आपको बता दें कि मामले के वादी महथौर गोठ गांव निवासी रामवल्लभ चौपाल के आवेदन पर गढिय़ा गांव निवासी संतलाल साफी, रामपुकार साफी, प्रशांत कुमार साफी, योगानंद साफी, झब्बूलाल साफी सहित सात लोगों को आरोपित किया गया था. इन लोगों पर घर में घुसकर लूटपाट करने और जानलेवा हमला कर जख्मी करने और घर में आग लगाने का आरोप था. इस मामले में नीरज कुमार साफी 18 जुलाई से जेल में बंद है.