Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर बिहार में खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों की चाकूबाजी में मौत Bihar Crime News: भूमि विवाद को लेकर बिहार में खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों की चाकूबाजी में मौत Patna CNG stations : पटना में CNG नेटवर्क का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार, साल के अंत तक 14 नये स्टेशन होंगे शुरू Bihar Politics: ‘SIT मौन है, मुख्यमंत्री मौन हैं, गृहमंत्री दे रहे घिसा-पिटा जवाब’, NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले पर रोहिणी ने उठाए सवाल Bihar Politics: ‘SIT मौन है, मुख्यमंत्री मौन हैं, गृहमंत्री दे रहे घिसा-पिटा जवाब’, NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले पर रोहिणी ने उठाए सवाल Bihar Expressway : हाईवे के बाद अब एक्सप्रेसवे की बारी: UP–महाराष्ट्र मॉडल पर बिहार में बनेगा नया एक्सप्रेसवे नेटवर्क, निवेश को मिलेगी रफ्तार Bihar Politics: पटना में पप्पू यादव का विवादित बयान, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को बताया चोर-उचक्का Bihar Politics: पटना में पप्पू यादव का विवादित बयान, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री को बताया चोर-उचक्का Patna Crime News: पटना में मासूम बच्चे का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, हत्या और नरबलि की आशंका; धड़ की तलाश में जुटी पुलिस Patna Crime News: पटना में मासूम बच्चे का सिर कटा शव मिलने से सनसनी, हत्या और नरबलि की आशंका; धड़ की तलाश में जुटी पुलिस
30-Oct-2022 08:22 PM
By RANJAN
DESK: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बिहार के जेलों में बंद कई बंदी भी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। आज कुल 838 कैदियों ने भी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। इनमें 361 महिला एवं 476 पुरुष शामिल हैं।
पटना के बेऊर जेल में 22 बंदियों ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं मुजफ्फरपुर जेल में सबसे ज्यादा 169 बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। सीतामढ़ी में 117, मोतिहारी में 112, दरभंगा में 85, मुंगेर मंडल कारा में 16,कटिहार में 12, लखीराय मंडल कारा में 4, सासाराम मंडल कारा में 9 बंदी व अन्य जेलों में भी बंदी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं। इनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।
छठ करने वाले इन बंदियों में कुछ मुसलमान भी हैं। छठ महापर्व के मौके पर जेल प्रशासन ने व्रत करने वाली महिला और पुरुष बंदियों के लिए विशेष इंतजाम किए। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए जेल में ही कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया गया। पर्व से जुड़ी पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। आज तीसरे दिन भी जेलों में छठ की अद्भुत छठा देखने को मिली। व्रत करने वाले बंदियों ने भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया और छठी मईया से मनोकामना पूर्ण करने की कामना की।
सासाराम के मंडल कारा में भी लोक आस्था के महापर्व का छठ का आयोजन किया गया। इसे लेकर बंदियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सबसे बड़ी बात यह है कि सासाराम मंडल कारा में कुल 9 कैदी इस बार छठ व्रत कर रहे हैं जिनमें एक मुसलमान बंदी भी शामिल हैं। मुसलमान बंदी यूसुफ का कहना है कि वह अपने मनोकामना सिद्धि के लिए व्रत कर रहे हैं। जिसमें जेल प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।






