ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

बिहार में कैदियों का ट्रांसफर, अलर्ट मोड पर पटना जेल प्रशासन

बिहार में कैदियों का ट्रांसफर, अलर्ट मोड पर पटना जेल प्रशासन

14-Mar-2020 09:51 PM

PATNA : कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए बिहार में कई बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. स्वास्थ्य और अन्य विभागों के बाद अब जेल प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. कोरोना वायरस को लेकर जेल में सतर्कता बरती जा रही है. जेल में कैदियों का ट्रांसफर किया जा रहा है. जेल में भीड़ कम करने के लिए कैदियों को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है. कैदियों को परिजनों की मुलाकात बंद कर दी गई है. जेल प्रशासन की ओर से यह सख्त निर्देश जारी किया गया है. 


कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बढ़ते खतरे को देखते हुए पटना के बेउर और फुलवारी जेल को अलर्ट मोड पर रखा गया है. करीब 2500 क्षमता वाले बेउर जेल में साढ़े चार हजार कैदियों को रखा गया है. इसका सीधा असर जेल की सुरक्षा पर भी पड़ रहा है. जेल में बंद कैदियों के बीच भी महामारी को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं. उन्हें समय-समय पर हाथ साफ करने और साफ रहने को कहा गया है. वहीं, सर्दी-खांसी होने की सूचना तत्काल जेल प्रशासन को देने को कहा गया है. साथ ही बंदियों से मुलाकात के लिए कम-से-कम लोगों को आने की बात भी कही गयी है.


जेल प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से 300 कैदियों को फुलवारी जेल शिफ्ट करने का निर्णय लिया है. बेउर जेल अधीक्षक जवाहरलाल प्रभाकर ने बताया कि 25 दिन पहले ही सरकार ने बेउर जेल से बंदियों को फुलवारी जेल शिफ्ट करने का निर्णय लिया था. उसी आदेश पर अमल करते हुए बंदियों को दूसरे जेल फुलवारी शिविर मंडल कारा भेजा जा रहा है. मालूम हो कि जेल में बेउर जेल में बंदियों के रखने की क्षमता करीब 2500 है. इतने बंदियों के लिए जेल में कुल 125 वार्ड उपलब्ध हैं. लेकिन, फिलहाल बेउर जेल में करीब 4500 कैदी बंद हैं. कई कुख्यात कैदी सहित विधायक भी बेउर जेल में बंद हैं. फुलवारी शिविर मंडल कारा के अंदर बंदियों को रखने की क्षमता करीब 700 है और फिलहाल यहां 500 बंदी ही हैं. इसे देखते हुए बेउर जेल से 300 बंदियों को फुलवारी जेल शिफ्ट किया जा रहा है.