ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

बिहार के इस रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिल सकता है राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा, प्लेटफार्म भी हो रहा चकाचक

बिहार के इस रेलवे स्टेशन से यात्रियों को मिल सकता है राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा, प्लेटफार्म भी हो रहा चकाचक

06-Feb-2020 03:19 PM

BHAGALPUR: भागलपुरवासियों को जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा मिल सकता है। वहीं भागलपुर से ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही साथ  भागलपुर स्टेशन को चकाचक बनाने की कवायद भी रेलवे कर रहा है। पूर्व रेलवे के जीएम सुनीत शर्मा ने वार्षिक निऱीक्षण के दौरान कहा कि भागलपुर स्टेशन राजस्व देने के मामले आगे है तो विकास के मामले में भी आगे रहेगा।


पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा ने भागलपुर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहा कि रेलवे की भागलपुर जंक्शन पर विशेष नजर है। यात्रियों की सुविधा पर पूरा ध्यान है। स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। महाप्रबंधक ने बताया कि भागलपुर स्टेशन पर चार और एस्केलेटर लगेंगे। साथ ही दो लिफ्ट लगाये जायेंगे। स्टेशन के दक्षिण में इंट्री गेट खोला जायेगा और वहां टिकट घर भी रहेगा। उन्होनें बताया कि ये सभी काम रेलवे युद्धस्तर पर कर रही है और इसी साल से यात्रियों को ये सारी सुविधाएं मिलने लगेगी।


इस मौके पर जीएम ने  भागलपुर से नयी दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस का भरोसा भी यहां के लोगों के बीच जगाया। उन्होनें कहा कि रेलवे रूट का अध्ययन किया जा रहा है। फिजिबिलिटी देखी जा रही है।अब राजधानी एक्सप्रेस के नहीं चलने जैसी कोई बात नहीं है। जल्द ही शुरु किए जाने की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भागलपुर से ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जा सकती है। साथ ही उन्होनें कहा कि यहां से जनसाधारण एक्सप्रेस खोलने की भी तैयारी चल रही है।