Nawada rape case : बिहार में यह कैसा सुशासन ? महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत से मिला शव; ग्रामीणों का सड़क जाम school bus accident Bihar : स्कूली बस-ट्रक टक्कर में दो शिक्षकों की मौत, 10 से अधिक बच्चे घायल Bihar Dam Tourism : बिहार में 8 बांध बनेंगे पर्यटन स्थल, नीतीश सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Patna High Court : शराबबंदी कानून को लेकर पटना HC का बड़ा आदेश, अब इन लोगों की संपत्ति नहीं जब्त; पढ़िए क्या है निर्देश Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11वां दिन, आरक्षण और रामविलास पासवान मुद्दे पर आज भी हो सकता है घमासान Bihar Startup Scheme : बिहार के ग्रामीण युवाओं के लिए खुशखबरी, अब इस काम के लिए पटना जाने से मिलेगी राहत Bihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री से पहले देने होगी यह जानकारी, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए
17-Mar-2024 01:44 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में बर्ड फ्लू की आशंका से लोग सहमें हुए हैं पिछले एक सप्ताह के भीतर कई कौओं की मौत हो चुकी है। शहर में लगातार कौओं की मौत से हड़कंप मच गया है। सदर प्रखंड के बाखरपुर में 4 कौओं की मौत हो गई जबकि पुलिस लाइन में चार दिन पहले 6 कौओं की मौत हो गई थी। पशुपालन पदाधिकारी ने मृत कौआ का सीरम और आस पास के पॉल्ट्री मुर्गी का सैंपल जांच में भेजा।
दरअसल, मुंगेर के शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही कौओं की मौत के बाद बर्ड फ्लू की आशंका बढ़ गई है। सदर प्रखंड अंतर्गत बाकरपुर में घोखला पहाड़ स्थित फारूक के बगीचा में शनिवार को चार कौआ और एक कोयल की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत है। इससे पहले 12 मार्च को भी शहरी क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में 6 कौआ की मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंचे पशुपालन विभाग के अधिकारी द्वारा पुलिस लाइन में चार कौआ को मृत पाया गया था।
पशुपालन विभाग ने पुलिस लाइन से एक मृत कौआ का सीरम और आस पास के पॉल्ट्री फार्म के 15 मुर्गी का सैंपल जांच के लिए आरडीडीएल लैब कोलकाता भेजा है। सदर प्रखंड के बाखरपुर में मृत कौआ की जांच कर सीरम कलेक्शन तथा आस पास के मुर्गी फार्म से कम से कम 15 मुर्गियों का सैंपल कलेक्शन के लिए भ्रमणशील पशु चिकित्सक को बाकरपुर स्थित घोखला पहाड़ भेजा गया है। सभी सैंपल को जांच के लिए कोलकाता लैब भेजा जाएगा।
पशुपालन विभाग के पदाधिकारी के अनुसार लगातार हो रही कौआ की मौत से पशुपालन विभाग के डायरेक्टर को अवगत करा दिया गया है। निदेशक के निर्देशानुसार सैंपल और सीरम जांच के लिए कोलकाता भेजा गया है। कभी कभी खेत में चूहा मारने वाली दवा और मकई के खेत में छिड़काव किए गए खाद में थायमेड का सेवन करने से भी पक्षियों की मौत हो जाती है। जब तक मृत कौआ का सीरम जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आ जाता है तब तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं की जा सकती है।