ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका

बिहार के इस IPS अधिकारी ने अकूत पैसा कमाया: निगरानी की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए, कोर्ट में चार्जशीट दायर

बिहार के इस IPS अधिकारी ने अकूत पैसा कमाया: निगरानी की जांच में कई सनसनीखेज खुलासे हुए, कोर्ट में चार्जशीट दायर

17-Jan-2023 07:45 AM

PATNA : बिहार के एक आईपीएस अधिकारी ने नौकरी करते हुए अकूत संपत्ति बनायी. अवैध पैसे कमा रहे आईपीएस अधिकारी ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों के नाम पर संपत्ति अर्जित की. विशेष निगरानी इकाई की जांच में ये सारे खुलासे हुए हैं. जांच पूरी करने के बाद निगरानी विभाग ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है. निगरानी की जांच में पाया गया है कि आईपीएस अधिकारी ने पांच करोड़ रूपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित की है. 


एसएसपी का कारनामा

बिहार सरकार के स्पेशल विजलेंस यूनिट यानि विशेष निगरानी इकाई ने आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है. पटना में निगरानी के विशेष जज मनीष द्विवेदी की अदालत में दायर चार्जशीट में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार ने 2007 से 2018 तक पुलिस के अहम पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की. विवके कुमार ने अपनी पत्नी और ससुराल के लोगों के नाम पर संपत्ति बनायी. विवेक कुमार, उनकी पत्नी और ससुराल के कुल 6 लोगो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी है. 

पांच करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का पता चला

निगरानी की ओर से दायर चार्जशीट में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी विवेक कुमार औऱ उनके ससुराल के लोगों के कुल आय और खर्च की छानबीन की गयी. इसमें पता चला कि विवेक कुमार ने अपनी आमदनी से पांच करोड़ 3 लाख 60 हजार 73 रूपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति अर्जित की. विवेक कुमार के इस खेल में उनकी पत्नी निधि कर्णवाल, ससुर वेद प्रकाश, सास उमारानी कर्णवाल, साला निखिल कर्णवाल और निखिल की पत्नी शैल कर्णवाल भी शामिल थे. इन सबों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी, 109 के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक कानून की कई धाराओं में चार्जशीट दायर की गयी है.

विशेष निगरानी इकाई ने विवेक कुमार के खेल का खुलासा करने के लिए बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक छापेमारी की थी. बिहार के मुजफ्फरपुर में विवेक कुमार के सरकारी आवास की तलाशी ली गयी थी. उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पैतृक निवास के साथ साथ मुजफ्फरनगर स्थित ससुराल की भी तलाशी ली गयी थी. इसमें विजया बैख औऱ यूको बैंक में चार लॉकर, ससुर के नाम पर पर इंडियन ओवरसीज बैंक में दो लॉकर, एक करोड़ 58 लाख 85 हजार रूपये नगद, एक लाख 37 हजार रूपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ साथ बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्ति के कागजात बरामद किये गये थे. 

मुजफ्फरपुर के एसएसपी थे विवेक कुमार

बता दें कि ये मामला 2018 में सानने आया था. विशेष निगरानी इकाई ने मुजफ्फरपुर के तत्कालीन एसएसपी विवेक कुमार के सरकारी आवास पर छापेमारी की थी. उनके आवास पर 102 घंटे की मैराथन रेड चली थी. जांच में बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ था. इसके बाद 15 अप्रैल 2018 को पटना के निगरानी थाने में विवेक कुमार के खिलाफ आय से दो करोड़ 6 लाख रूपये ज्यादा अर्जित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. विशेष निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर के साथ साथ यूपी के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी छापेमारी की थी. इस छापेमारी में मुजफ्फरपुर के एसएसपी आवास से एक अवैध कार्बाइन की भी बरामदगी हुई थी. इसकी भी एक प्राथमिकी मुजफ्फरपुर नगर थाने में दर्ज करायी गयी थी. विशेष निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर एसएसपी के सरकारी आवास से 7 लाख 69 हजार 280 रूपये कैश बरामद किया था.