Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
26-May-2020 10:45 AM
PATNA : बिहार के एक गांव में भगवान के दर्शन को विशाल अजगर पहुंच गया। ये अजगर मंदिर के अंदर स्थित शिवलिंग में जाकर लिपट गया। इसके बाद तो जैसे गांव वाले इसे भगवान का चमत्कार मान बैठे। गांव वालों का कहना है कि ये शुभ संकेत हैं । अब हमारे गांव में सब ठीक रहेगा। कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी।
ये अजीबो-गरीब और अचंभित करने वाली तस्वीर वैशाली जिले के सराय के शीतल भकुरहर गांव से सामने आ रही है। जहां गांव में प्राचीन नर्वदेश्वर मंदिर में स्थापित शिवलिंग से आकर एक विशाल अजगर लिपट गया । इस बीच कई गांव वाले वहां पहुंच गये और वे अपनी आंखों से ये दृश्य देखकर आश्चर्यचकित रह गये। इस बीच कई युवकों ने मोबाइल से इस अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया।
अजगर को शिवलिंग से लिपटने के इस अद्भुत दृश्य को देखकर गांववाले आह्ललादित हैं। उनका मानना है ऐसा नजारा बिरले ही देखने को मिलता है। ये शुभ संकेत हैं। अब भगवान इस कोरोना संकट से गांववालों की मदद करेंगे, गांव में अब सब कुछ ठीक होगा। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पहले भी शिवलिंग से सांप लिपटने की अद्भुत घटना देखने को मिल चुकी है एक बार फिर देखे जाने के बाद अब कोरोना संकट से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। गांव वाले मंदिर में शिवलिंग की पूजा-अर्चना में जुट गये हैं।