ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय

Home / news / बिहार के हजारों शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, सरकार ने जारी किया...

बिहार के हजारों शिक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

16-Nov-2021 03:30 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. स्कूल में उपस्थित नहीं रहने वाले टीचरों पर अब सरकार कार्रवाई करेगी. दरअसल, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021की एक रिपोर्ट में यह पाया गया है कि सूबे के 5,667 स्कूलों में शिक्षक ड्यूटी से गायब रहते हैं. वैसे शिक्षकों पर सरकार कार्रवाई करते हुए वेतन में कटौती करेगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने बच्चों के मूल्यांकन सर्वे में अनुपस्थित रहे शिक्षकों की रिपोर्ट जिलों से मांगी है. 


आपको बता दें कि 12 नवंबर को केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर यह सर्वेक्षण कराया गया था. इसमें 5,727 विद्यालयों में शामिल किया गया था, अपरिहार्य कारणों से 60 विद्यालय को सर्वे में शामिल नहीं किया गया. शिक्षा विभाग द्वारा तैयार कराई गई जिलेवार रिपोर्ट में सर्वे से जुड़े स्कूलों के एक लाख 70 हजार 875 बच्चे शामिल हुए हैं, जिनकी मूल्यांकन रिपोर्ट अप्रैल में केंद्र सरकार की ओर से जारी की जाएगी. 


जानकारी के अनुसार सर्वेक्षण में अररिया में 4,965, अरवल में 3,357, औरंगाबाद में 4,526, बांका में 4,131, बेगूसराय में 4,923, भागलपुर में 4,722, भोजपुर में 4,974, बक्सर में 4,839, दरभंगा में 4,820, गया में 4,899, गोपालगंज में 4,896, जमुई में 3,893, जहानाबाद में 4,016, कैमुर में 4,115, कटिहार में 4,372 और खगड़‍िया से 4,252 बच्‍चे शामिल हुए. 


वहीं, किशनगंज में 4,446, लखीसराय में 3,782, मधेपुरा में 3,688, मधुबनी में 5,086, मुंगेर में 4,149, मुजफ्फरपुर में 4,306, नालंदा में 5,378, नवादा में 3,838, पश्चिम चंपारण में 4,378, पूर्णिया में 4,590, पटना में 6,123, पूर्वी चंपारण में 4,378, रोहतास में 4,973, सहरसा में 4,306, समस्तीपुर में 4,603, सारण में 4,838, शेखपुरा में 3,468, शिवहर में  3,209, सीतामढ़ी में 5061, सिवान में 4,770, सुपौल में 4,456 और वैशाली में 4,352 बच्चे शामिल हुए.


जानकारी हो कि बिहार के 27 जिलों में कक्षा तीन, पांच, आठ और 10 के चयनित स्‍कूलों में शिक्षा विभाग और सीबीएसई की टीम ने सर्वे किया. NAS 2021 के लिए सभी चयनित स्‍कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी. बावजूद शिक्षक अनुपस्थित रहे तो अब उनपर कार्रवाई करने की तैयारी सरकार द्वारा की जा रही है.